कचहरी चौक में महावीर सेवा समिति द्वारा धूमधाम से मनाया गया रामनवमी पर्व, झांकियों और अखाड़ों ने बांधा समां
कचहरी चौक स्थित महावीर सेवा समिति के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।

कचहरी चौक में महावीर सेवा समिति द्वारा धूमधाम से मनाया गया रामनवमी पर्व, झांकियों और अखाड़ों ने बांधा समां
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : कचहरी चौक स्थित महावीर सेवा समिति के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कचहरी चौक में भव्य मंच सजाकर एक ही स्थान पर आकर्षक स्टेज का निर्माण किया गया, जहां सुंदर-सुंदर झांकियों की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के दौरान आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से आए अखाड़ा कमेटियों ने कचहरी चौक पहुंचकर अपने-अपने हैरतअंगेज करतब और पारंपरिक शस्त्र प्रदर्शन कर माहौल को भक्तिमय और जोशपूर्ण बना दिया। जय श्री राम के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा।

इस मौके पर नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू, महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार अवार्ड, पार्षद आरती देवी और सरिता श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया तथा उनके प्रदर्शन की सराहना की। कमेटी के सदस्यों ने अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

वहीं अग्रवाल समाज, ग्राम ऋषि समाज और सेवा कृपा दल के द्वारा हॉस्टल (स्टॉल) लगाकर खिलाड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल और शरबत की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।

महावीर सेवा समिति द्वारा खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य बबलू विश्वकर्मा, दीनू अग्रवाल, मनोज कुमार, मुन्ना, हब्लू गुप्ता, सतीश, कुंदन, त्रिभुवन दयाल, दीपु गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, बबलू बरनवाल सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।



