Breaking Newsउत्तर प्रदेशताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

ऐरायां में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत बच्चों का कराया गया एक्सपोजर विजिट

ऐरायां में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत बच्चों का कराया गया एक्सपोजर विजिट

ऐरायां में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत बच्चों का कराया गया एक्सपोजर विजिट

 

यूपी: उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृति का विकास करने, प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ऐरायां के 50 बच्चों का शैक्षिक भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) खंड शिक्षा अधिकारी श्री श्रवण कुमार पाल जी के निर्देशन में कराया गया| शैक्षिक भ्रमण को खागा के उप जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया|

शैक्षिक भ्रमण दल का नेतृत्व ए आर पी अजय सिंह ने किया| शैक्षिक भ्रमण हेतु बच्चों को प्रयागराज ले जाया गया जहां बच्चों ने आनंद भवन, तारामंडल एवं शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में स्थित संग्रहालय का भ्रमण किया |आनंद भवन में बच्चों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी वस्तुओं, चित्र आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की| तारामंडल में बच्चों ने तारों, ग्रहों, उपग्रहों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की| स्पेस सूट के साथ फोटो लेने में बच्चों को खूब मजा आया| तारामंडल का अवलोकन करने के पश्चात बच्चे शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचे| वहां पहुंचकर बच्चों ने लंच किया तत्पश्चात पार्क में स्थित संग्रहालय का सूक्षम अवलोकन किया|संग्रहालय में ऐतिहासिक अवशेषों को देखकर बच्चों को बहुत आश्चर्य हो रहा था |ऐतिहासिक मूर्तियों, चित्रों ,खुदाई से प्राप्त अवशेषों आदि की जानकारी से सभी बच्चे अवगत हुए| तत्पश्चात प्रसन्नता पूर्वक सभी बच्चे वापस आ गए | भ्रमण दल में ए आर पी राम प्रसाद पाल, डॉक्टर अंबिका प्रसाद मिश्र तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक रुपाली गुप्ता अंकिता जायसवाल ,अशोक सिंह अभिषेक मिश्र लालचंद मौर्या, दिलीप सिंह प्रेम प्रकाश सिंह, हजारी प्रसाद, सुबोध कुमार ,संदीप कुमार गुप्ता, विपिन गुप्ता, सूर्यभान गौतम, मोहर सिंह ,विनोद कुमार आदि ने बच्चों को सहयोग प्रदान किया | सहयोगी के रूप में हरी भूषण सिंह, संदीप गुप्ता,ज्ञानेंद्र सिंह सूरज सिंह आदि उपस्थित रहे|

 

विजय त्रिवेदी फतेहपुर

Related Articles

Back to top button