Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

एग्यारकुंड प्रखंड सह अंचल मुखिया संघ का चुनाव संपन्न काकुली मुखर्जी बनी अध्यक्ष तो सचिव बने अजय राम

एग्यारकुंड प्रखंड सह अंचल मुखिया संघ का चुनाव संपन्न काकुली मुखर्जी बनी अध्यक्ष तो सचिव बने अजय राम

एग्यारकुंड प्रखंड सह अंचल मुखिया संघ का चुनाव संपन्न काकुली मुखर्जी बनी अध्यक्ष तो सचिव बने अजय राम

धनबाद: मलय गोप 

 

धनबाद/ मैथन :एग्यारकुंड प्रखंड सह अंचल मुखिया संघ का चुनाव मैथन स्थित छठ मंदिर समीप रविवार को संपन्न हो गया। जिसमें सर्वसम्मति से एग्यारकुंड उत्तर पंचायत के मुखिया काकुली मुखर्जी को अध्यक्ष पद के लिए चयनित कर लिया गया। वही एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के मुखिया अजय राम को सचिव बनाया गया। उसके बाद मुखिया संघ के कमेटी का निर्माण किया गया। जिसमें मेढ़ा पंचायत के मुखिया मनोज रावत को उपाध्यक्ष, शिवलीबाड़ी पुरब पंचायत के मुखिया तनवीर आलम को कोषाध्यक्ष, सह सचिव शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत के मुखिया मलका मेहर निगार, सह कोषाध्यक्ष डुमरकुंडा उत्तर पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार पासवान को बनाया गया।

सभी उपस्थित मुखियाओं ने चयनित पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। अध्यक्ष पद पर चयनित होने के बाद मुख्य काकुली मुखर्जी ने कहा कि यह पद सभी ने मुझ पर विश्वास जताते हुए दी है। मैं उन सभी का विश्वास कभी झूठा साबित होने नहीं दूंगा जहां भी जिस तरह भी मेरी जरूरत होगी मैं हर वक्त उन लोगों के लिए उपस्थित रहूंगी।

मौके पर मुखिया कंचन महतो, संगीता पासवान, शिखा नाग, अनामिका देवी, पारुल पांडे, वंदना पासवान, अजय मुर्मू, बबलू चौधरी, विमल रवानी, पप्पू यादव, मोहम्मद मुस्तकीम, मोती हेम्ब्रम, रामदेव पासवान, दुबराज महतो, अजय पासवान मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button