Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़

एक ओर जहां लोगों ने जश्न के साथ नए साल का स्वागत किया है।

एक ओर जहां लोगों ने जश्न के साथ नए साल का स्वागत किया है।

 

एक ओर जहां लोगों ने जश्न के साथ नए साल का स्वागत किया है।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह :  एक ओर जहां लोगों ने जश्न के साथ नए साल का स्वागत किया है। वहीं कड़कड़ाती ठंड और धने कोहरे के साथ नए वर्ष का आगमन हुआ। इस दौरान ठंड से लोग काफी परेशान दिखे। शहर के विभिन्न चौक चौराहे पे लोग ठंड से बचने के लिए आग जलाकर तापते हुए नजर आए। खासकर साल की पहली तारिख को जहां हाड़ कपाने वाली ठंड गिरी। वहीं सोमवार की सुबह घने कोहरे ने पूरे शहर को अपने आगोश में समेटे हुए थी। कोहरे का आलम ऐसा था कि दस फीट की दूरी पर भी किसी को देख पाना मुश्किल हो रहा था। रेगुलर मोरनिंग वॉक के लिए निकलने वाले लोग भी रजाई और कंबल के अंदर दुबके हुए थे। कुछ लोग हिम्मत करके बाहर निकले भी तो वे खूद को पूरी तरह से गर्म कपड़ों से ढंके हुए थे। यहां तक कि घने कोहरे के कारण वाहन चालकों भी लाईट जलाकर चलना पड़ रहा है।

ठंड से बचाव के लिए नगर निगम के द्वारा हर वर्ष अलाव की व्यवस्था की जाति थी, लेकिन इस वर्ष अभी तक कहीं अलाव की व्यवस्था नहीं देखी गई है। रोजमर्रा जिंदगी को मजबूर लोग अलाव की व्यवस्था नही होने के कारण लकड़ी कागज जलाकर ही अपना काम चला रहे हैं। इस दौरान लोगों ने नगर निगम से अलाव की व्यवस्था करवाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button