Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनराजनीति

एकेडमी मैदान में 80 वर्षों से हो रही है मां दुर्गा की आराधना, पंडाल और मूर्ति रहता है आकर्षक का केंद्र

एकेडमी मैदान में 80 वर्षों से हो रही है मां दुर्गा की आराधना, पंडाल और मूर्ति रहता है आकर्षक का केंद्र

सुरो सुंदरी इंस्टीट्यूट की ओर से एकेडमी मैदान में 80 वर्षों से हो रही है मां दुर्गा की आराधना, पंडाल और मूर्ति रहता है आकर्षक का केंद्र

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह: स्टेशन रोड स्थित एकेडमी ग्राउंड में वर्ष 1942 से मां भगवती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना हो रही है। हर वर्ष शुरू सुंदरी इंस्टीट्यूट की ओर से पूजा के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है। यहां बांग्ला विधि से मां भगवती की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है। सुरो सुंदरी इंस्टीट्यूट की प्रतिमा और पंडाल आकर्षक के केंद्र होते हैं। जिसके कारण हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां हर साल अलग प्रकार की प्रतिमा और हर साल भव्य पंडाल का निर्माण किया जाता है। यहां किसी विशेष थीम पर पंडाल का निर्माण होता है। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। पूजा कमेटी के सदस्य पूजा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए लगे हुए। बताया गया कि वर्ष 1942 में जब पूजा की शुरुआत हुई थी

उस समय के तत्कालीन मजिस्ट्रेट उदय मुखर्जी की मां का नाम सुरो सुंदरी था। जिसके कारण उन्हीं के नाम से यहां पर पूजा कमेटी बना दी गई और इसी नाम से हर साल पूजा होने लगा। इस बात पर पूजा समिति के सचिव पंकज ताह ने बताया कि पूजा शुरुआत का इतिहास काफी पुराना है। उन्होंने बताया कि जिस वर्ष पूजा की शुरुआत हुई थी उस साल अकाल भी हुआ था। जिसके कारण इस पूजा को अकालबोधन भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि यहां के पूर्वजों द्वारा पूजा की शुरुआत की गई थी। जिसको निभाने की परंपरा को लेकर हमारी पीढ़ी के लोगों द्वारा पूजा को हर साल विधिवत संपन्न कराया जा रहा। उन्होंने बताया कि इस साल काश के फूल से पूरे पंडाल को सजाया जाएगा। यह कास का फूल देवी दुर्गा को बहुत ही पसंद है। यहां धनबाद से माता रानी की प्रतिमा आएगी। कोविड के कारण दो साल से मेला का आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार मेला लगने की पूरी संभावना है। जिसको देखते हुए बढ़ते भीड़ को

नियंत्रित करने के लिए पूजा कमेटी की ओर से पहले से ही कड़ी व्यवस्था की जा रही है। साथ ही पूजा कमेटी के सचिव ने बताया कि अभी भी सावधानियां जरूरी है जिसको देखते हुए ही परिसर में विभिन्न तरह के दुकान और स्टॉल लगाने का निर्देश दिया जा रहा है। पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष दुलाल चौधरी, सचिव पंकज ताह, कोषाध्यक्ष किशोर मुखर्जी, शुभाशीष चौधरी, गोपाल सैन गुप्ता, नादी चौधरी, तरुण मिश्रा आदि सभी सदस्य लगे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button