Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनमहाराष्ट्रशिक्षा

एकल अभियान के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ।

शिक्षा के साथ साथ खेलकूद जरूरी : विधायक अमित कुमार यादव

एकल अभियान के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन —

 

शिक्षा के साथ साथ खेलकूद जरूरी — विधायक अमित कुमार यादव

 संवाददाता:ईश्वर यादव

हजारीबाग/ बरकट्ठा : प्रखंड के बरकट्ठा अडवार स्थित स्टेडियम में एकल अभियान ग्राम स्वराज मंच द्वारा संचालित अभ्यूदय यूथ क्लब के तत्वाधान में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। मौके पर मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव,विशिष्ट अतिथि प्रमुख रेणु देवी, उपप्रमुख सुरजी देवी,जिप सदस्य कुमकुम देवी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरकट्ठा संच प्रमुख प्रकाश पंडित व संचालन ईश्वर यादव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में 6 से 14 वर्ष आयुवर्ग के एकल विद्यालय के साथ साथ अन्य विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें कब्बड्डी, लम्बी कूद, ऊंची कूद और पचास, दो सौ,चार सौ,और छह सौ मीटर दौड प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया।

विजेता खिलाड़ियों को प्रमुख रेणु देवी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए विधायक अमित कुमार यादव ने कहा की शिक्षा के साथ साथ बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता जरूरी है। खेल के माध्यम से भी बच्चे अपने क्षेत्र का नाम रौशन कर सकते हैं। कार्यक्रम में संच अध्यक्ष उमेश प्रसाद,उपाध्यक्ष धानेश्वर यादव,सचिव रीतलाल प्रसाद,कोषाध्यक्ष रामखेलावन यादव,पूर्व मुखिया बसंत साव, युवा प्रमुख धीरज गुप्ता, संच संयोजक दुर्गानंद झा,मिडिया प्रभारी ईश्वर यादव,अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख नरेश पासवान, विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, उतिम महतो,सुरेश राम,शम्भू यादव, मुकेश यादव, पंकज कुमार, संजय कुमार,सिकेन्द्र यादव,परमेश्वर यादव, मधुलाल यादव, समेत आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button