Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरदुर्घटनालाइव न्यूज़

उसरी नदी में नहाने के कारण दो बच्चे काल के गाल में समां गए।

उसरी नदी में नहाने के कारण दो बच्चे काल के गाल में समां गए।

उसरी नदी में नहाने के कारण दो बच्चे काल के गाल में समां गए।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह:  गुरुवार का दिन गिरिडीह के लिए काफी दर्द भरा रहा। एक तरफ जहां बड़की तांड़ में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं उदनाबाद स्थित उसरी नदी में नहाने के कारण दो बच्चे काल के गाल में समां गए। दोनों बच्चे एक ही परिवार के थे। इस घटना से परिजनों सहित पूरा गांव मर्माहत है।

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद के उसरी नदी में नहाने के क्रम में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे एक ही परिवार के थे। घटना से परिजनों सहित पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है। घटना के बाबत बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर को उदनाबाद गांव के मुरली राम के 12 वर्षीय बेटे मयंक कुमार और गोपाल राम के बेटे गौरव कुमार नहाने के लिए उसरी नदी गए हुए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने से दोनांे की मौत हो गई।

बच्चों के डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और दोनांे बच्चो के शव को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। लोग बच्चों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे आपस मेें चचेरे भाई है और गुरुवार को दोनों साथ में नहाने के लिए नदी गए हुए थे। नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और नदी में डूब गए। जब तक लोगों को डीसी मिली तब तक बच्चों की मौत हो चुकी थी।

Related Articles

Back to top button