Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

उप मुखिया प्रियंका कुमारी को मिला वित्तीय अधिकार —-

पंचायत की विकास मेरी पहली प्राथमिकता -- प्रियंका कुमारी 

उप मुखिया प्रियंका कुमारी को मिला वित्तीय अधिकार —-

पंचायत की विकास मेरी पहली प्राथमिकता — प्रियंका कुमारी 

संवाददाता: ईश्वर यादव

हजारीबाग/बरकट्ठा:- प्रखंड क्षेत्र के पंचायत झुरझुरी के उप मुखिया प्रियंका कुमारी को पंचायती राज पदाधिकारी हजारीबाग दीपक कुमार दुबे के द्वारा गुरुवार को वित्तीय अधिकार का पत्र सौंपा गया। गौरतलब हो पंचायत के निर्वाचित मुखिया सुमन कुमार को बीते दिनों एसीबी टीम ने चार हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुखिया का जेल जाने के बाद उप मुखिया को वित्तीय अधिकार दिया गया। वहीं वित्तीय अधिकार मिलते ही प्रियंका कुमारी ने पंचायत सदस्यों के साथ बैठक कर पंचायत की विकास के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायत की विकास मेरी पहली प्राथमिकता है।

पंचायत के गरीब असहाय लोग सरकारी लाभ से वंचित न रहे इसका ध्यान हम सभी जनप्रतिनिधियों को रखना होगा। बैठक में पंचायत सचिव प्रदीप मेहता,पंसस मंजू देवी,वार्ड सदस्य दयानंद प्रसाद,सहदेव प्रसाद,प्रयाग रविदास, जीतू मांझी, उप मुखिया प्रतिनिधि सुखदेव यादव,प्रमोद गुप्ता,मुकेश प्रसाद,पीतांबर प्रसाद समेत आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button