Breaking Newsझारखण्डताजा खबरबिजनेसलाइव न्यूज़

आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का हुआ उद्घाटन

आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का हुआ उद्घाटन

आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का हुआ उद्घाटन

संवाददाता मुन्ना यादव

हजारीबाग: चलकुशा -प्रखड के ग्राम खारी पंचायत खरगू में आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का उद्घाटन जिप सदस्य सविता सिंह मुखिया ललिता देवी ने विधिवत नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुभारंभ सविता सिंह एवं ललिता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन आई पी आर पी उषा देवी ने किया। इस दौरान संगठन महिलाओं द्वारा सभी मुख्य अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। सविता सिंह ने ग्राम संगठन की महिलाओं को हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी लेने को कहा

एवं हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया संगठन को चलाने के लिए आपस में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का महिला संगठन चलने से महिलाओं में जागरूकता आती है और आत्म निर्भर बनती हैं। इस मौके पर आई पी आर पी वीरसी देवी, भूत पूर्व मुखिया कलवा देवी, संगठन अध्यक्ष मीरा देवी, सचिव लक्ष्मी देवी, कोषा अध्यक्ष पूनम देवी, सीमा देवी,सरिता देवी,लिलावती देवी, फुलवा देवी, मंजू देवी,शोहवा देवी, एवं काफी संख्या में ग्रामीण महिला उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button