Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबर
Breaking News

आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन…

व्यवहार न्यायालय परिसर में झालसा और नालसा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में व्यवहार न्यायालय परिसर में झालसा और नालसा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

गिरिडीह:आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 13 अगस्त को व्यवहार न्यायालय परिसर में झालसा और नालसा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सौरव कुमार गौतम ने मीडिया को संबोधित करते हुए दी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के अवसर पर लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस लोक अदालत में हर प्रकार के सुलहनिय अपराधिक मामले, बैंक रिकवरी मामले, वाहन दुर्घटना दावा संबंधित मामले, श्रम विभाग से संबंधित मामले, बिजली व पानी बिल से संबंधित मामले, वैवाहिक पारिवारिक मामले, भूमि अर्जन, राजस्व, उत्पाद वाद, नगर निगम ट्रैफिक संबंधित विभिन्न मामलों का निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार के लोक अदालत में मामलों के निष्पादन को लेकर कुल 12 टेबल लगाया जाएगा। साथ ही हेल्प डेस्क का भी व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आम जनमानस के तहत अधिक से अधिक संख्या में लोग अपने मामलों को लेकर न्यायालय पहुंचे। इसके लिए केश की कागजात, पहचान पत्र और केश से संबंधित जानकारी वकील के माध्यम से न्यायालय में रखें उचित न्याय निकाला जाएगा।

Related Articles

Back to top button