Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़शिक्षा

आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव ने किया महिला मोर्चा के साथ बैठक चूल्हा प्रमुख बनाने का लिया निर्णय

आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव ने किया महिला मोर्चा के साथ बैठक चूल्हा प्रमुख बनाने का लिया निर्णय

आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव ने किया महिला मोर्चा के साथ बैठक चूल्हा प्रमुख बनाने का लिया निर्णय

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह:  आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देशानुसार शुक्रवार को नया परिसदन भवन में महिला मोर्चा के साथ आजसू पार्टी की बैठक में चूल्हा प्रमुख बनाने पर निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा ने किया। इस दौरान उपस्थित जिला प्रखंड और पंचायत स्तर की महिलाओं को जानकारी दी गई की कैसे एक एक गांव गली में चूल्हा प्रमुख बनाना है। बताया गया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव गली के लोगों की समस्या का समाधान करना और पार्टी का विस्तार करना है। इस बाबत आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा ने बताया कि पार्टी के सुप्रीमो के निर्देशानुसार हर गांव घर गली में हर 10 घर पर एक चूल्हा प्रमुख बनाना है।

उस 10 घर का एक मालिक रहेगी जो पार्टी से जुड़ी हुई रहेगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से उस घर गली के समस्या का समाधान करना है और हर सुख दुख में साथ देना है। मौके पर आजसू महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियंका शर्मा गुड़िया देवी सरिता देवी बिंदु मंडल नन्ही देवी सुषमा मंडल मंजू देवी रेनू देवी राधिया देवी सहित कई महिला उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button