Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

असगरी अंजुम बनी कांग्रेस जिला महासचिव, कही पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निर्वहन करूंगी

कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को दिया सम्मान :- अंजुम

हजारीबाग संवाददाता

हजारीबाग :- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के निर्देश पर हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए असगरी अंजुम को कांग्रेस जिला महासचिव मनोनीत किया। पार्टी द्वारा मनोनीत जिला महासचिव असगरी अंजुम पार्टी के आला कमान एवं हजारीबाग जिला कमेटी के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह को धन्यवाद देते हुए कही, के पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निर्वहन करूंगी। विशेषकर महिलाओं को जागरूक कर समाज निर्माण का काम करूंगी। उन्होंने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों को पुनः धन्यवाद देते हुए कहीं के कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को सम्मान देने का काम करती है।

Related Articles

Back to top button