Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरबिजनेसराजनीतिलाइव न्यूज़

अनियमितता की शिकायत पर जिप सदस्य पिंकी मरांडी की अगुवाई में गोपालगंज में बन रहे पावर सबस्टेशन का रोका काम

अनियमितता की शिकायत पर जिप सदस्य पिंकी मरांडी की अगुवाई में गोपालगंज में बन रहे पावर सबस्टेशन का रोका काम

अनियमितता की शिकायत पर जिप सदस्य पिंकी मरांडी की अगुवाई में गोपालगंज में बन रहे पावर सबस्टेशन का रोका काम

मलय गोप निरसा 

धनबाद: निरसा के गोपालगंज मोड़ के समीप पावर सब स्टेशन निर्माण में संवेदक द्वारा अनियमितता बरतने की शिकायत पर गुरुवार की सुबह जिप सदस्य पिंकी मरांडी की अगुवाई में निर्माण कार्य को बंद करा दिया गया। मौके पर देवियाना पंचायत के मुखिया संदीप रुहिदास भी मौजूद थे।

दोनों प्रतिनिधियों का कहना है कि जब तक संवेदक द्वारा निर्माण कार्य का कार्यादेश नहीं दिखाया जाता तब तक निर्माण कार्य बंद रहेगा। इस संबंध में मुखिया संदीप रविदास द्वारा पूर्व में भी उपायुक्त से शिकायत की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पावर सब स्टेशन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। पूर्व में भी संवेदक के कर्मचारी से कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाने को कहा गया परंतु इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं की गई। और तो और निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को झारखंड सरकार का न्यूनतम मजदूरी का भी भुगतान संवेदक द्वारा नहीं किया जा रहा। संवेदक के कर्मचारी से कार्यादेश मांगा गया तो वह कुछ भी बताने एवं दिखाने से इंकार कर दिया।

मजबूरन हम लोगों को निर्माण कार्य को बंद करवाना पड़ रहा है। इसके पूर्व प्रखंड प्रमुख आशा कुमारी, जिप सदस्य पिंकी मरांडी एवं देवियाना पंचायत के मुखिया संदीप रविदास औचक निरीक्षण किया गया था जिसमे यह पाया गया था कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है। बताई की पूर्व में अनियमितता की भेंट बरबिंदिया पुल भी हुई थी। जिसके कारण कई लोगों की जान भी गवानी पड़ी थी।

Related Articles

Back to top button