Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

अधिवक्ता संघ के द्वारा एक समारोह का आयोजन कर शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का स्वागत किया गया।

वकालत खाना में अधिवक्ता संघ के द्वारा एक समारोह का आयोजन कर शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का स्वागत किया गया।

वकालत खाना में अधिवक्ता संघ के द्वारा एक समारोह का आयोजन कर शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का स्वागत किया गया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: वकालत खाना में अधिवक्ता संघ के द्वारा एक समारोह का आयोजन कर शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का स्वागत किया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से जिला प्रधान न्यायाधीश बीना मिश्रा, गिरिडीह विधायक सुदीव्य कुमार सोनू,जमुआ विधायक केदार हाजरा,उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा,एसपी अमित रेनू,अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय के अलावे कई गणमान्य लोग शरीक हुए। इस मौके पर शिक्षा राज्य मंत्री के द्वारा जिला अधिवक्ता संघ को एक एंबुलेंस सौंपा गया। मौके पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है कोविड काल में लोगों ने महसूस किया कि एंबुलेंस के अभाव में कई लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

 

जिसे देखते हुए सांसद निधि से गिरिडीह अधिवक्ता संघ को एक एंबुलेंस मानव सेवा के लिए दिया है। वही अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने कहा कि कोविड काल में लोगों को एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी थी वही एंबुलेंस के लिए लोगों ने मुंह मांगा रकम भी दिया। जिसे देखते हुए उन्होंने शिक्षा राज्य मंत्री से एंबुलेंस की मांग की थी जिसे उन्होंने देने का काम किया है और वह पूरी निष्ठा के साथ इसका सदुपयोग करेंगे।

मौके पर अधिवक्ता संघ के उपाध्याय बाल गोविंद साहू, सचिव प्रशासन दशरथ प्रसाद, सहायक कोषाध्यक्ष ज्योतिष कुमार, सचिव पुस्तकालय सुरेंद्र कुमार सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य चंदन सिन्हा ,विशाल आनंद, विनोद यादव, वरीय अधिवक्ता के डी सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button