Breaking Newsझारखण्डदेशराजनीतिलाइव न्यूज़

संदेहास्पद स्थिति में हुई लोहरदगा के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की मौत….

पत्नी नीरू शांति भगत की स्थिति भी नाजुक

लोहरदगा  आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत का शुक्रवार को निधन हो गया। पूरे विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सदर अस्पताल में पूर्व विधायक कमल किशोर भगत के निधन की पुष्टि हुई। केके भगत की पत्नी नीरू शांति भगत की स्थिति भी नाजु हो गई, जिसके बाद सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है।

लोहरदगा सीट से आजसू पार्टी के रह चुके थे विधायक:

कमल किशोर भगत झारखंंड की लोहरदगा सीट से आजसू पार्टी के विधायक रह चुके थे। वर्ष 2014 के चुनावों में वे इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार सुखदेव भगत को 592 वोटों के अंतर से हराकर निर्वाचित हुए थे।

लोहरदगा स्थित घर के बंद कमरे में पाया गया शव:

बताया जा रहा कि लोहरदगा क्षेत्र से विधायक रहे कमल किशोर भगत का शव उनके लोहरदगा स्थित घर के बंद कमरे में पाया गया। उनकी पत्नी भी बेहोशी की हालत में पाई गई है। पूरा मामला क्या है, अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

मौत अभी तक इसका कोई खुलासा नहीं:

बताया जाता है कि पूर्व विधायक कमल किशोर भगत पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। शुक्रवार की दोपहर उनका शव कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया। इस दौरान उनकी पत्नी बेहोश मिलीं। यह सब कैसे हुआ अभी तक इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है।

घटना को लेकर हो रही हैं तरह-तरह की चर्चाएं:

घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इलाके में चहुंओर शोक पसरा हुआ है। आजसू पार्टी के कार्यकर्ता उनके घर पहुंचने लगे हैं। मौत की वजह को लेकर अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है। मालूम हो कि कमल किशोर भगत वर्ष 2009 से 2015 तक आजसू पार्टी की ओर से झारखंड विधानसभा के सदस्य रहे थे।

 

Related Articles

Back to top button