Breaking Newsताजा खबरदेशलाइव न्यूज़

देश में ओमिक्रॉन के कुल मामले 146 हुए,

गुजरात में 3 नए ओमिक्रॉन संक्रमित मिले;

विदेश से गुजरात लौटे 3 लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है।राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या अब 10 हो गई है। 2 संक्रमित UK से लौटे थे। वहीं, 1 संक्रमित दुबई से लौटी थी। UK से लौटे संक्रंमितों में 45 साल का NRI और 15 साल का बच्चा शामिल है। देश में अब तक मिले ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 146 हो गई है। देश में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन संक्रमित महाराष्ट्र (48) में मिले हैं।

ICMR ने कहा- डेल्टा अभी भी भारत में फैलने वाला प्रमुख वैरिएंट; कोविड गाइडलाइंस का पालन करें लोग

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने शनिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट अभी भी मेन सर्कुलेटिंग वैरिएंट बना हुआ है। ओमिक्रॉन इस मामले में डेल्टा से पीछे है। इसका मतलब है कि कोरोना से बचाव के मौजूदा उपाय और वैक्सीन प्रभावी रहेंगे।

ICMR के एडिशनल डॉयरेक्टर जनरल डॉ. समीरन पांडा ने बताया कि देश में ओमिक्रॉन पेशेंट्स की संख्या बढ़ सकती है। लेकिन जरूरी नहीं कि यह हेल्थ सिस्टम पर भारी बोझ डाले। हालांकि, राज्यों को सतर्क रहना होगा। देश में शुक्रवार को ओमिक्रॉन मामलों की संख्या 100 पार करने के मामले पर डॉ. पांडा ने कहा कि उनमें से अधिकतर केस ट्रैवल से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि अभी ओमिक्रॉन को लेकर अधिक डेटा की जरुरत है। इसलिए लोगों को सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जारी रखना चाहिए और मौजूदा वैक्सीन पर भरोसा रखना चाहिए।

MP में कोरोना के 15 केस, सागर में संक्रमण से 35 वर्षीय युवक की मौत; भोपाल में 5 पॉजिटिव

मध्य प्रदेश में 24 घंटे में 15 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सागर में 35 साल के मरीज की मौत भी दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा 6 पॉजिटिव इंदौर में मिले। भोपाल में 5 नए केस आए है। सागर में 3 और सिवनी में 1 पॉजिटिव मिला है। प्रदेश में 31 दिन में 504 संक्रमित मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा भोपाल में 206 और इंदौर में 187 मरीज मिले हैं।

भोपाल में अभी 62 एक्टिव केस हैं। 29 होम आइसोलेशन में और 33 अस्पताल में भर्ती हैं। इंदौर में अब तक ब्रिटेन, अमेरिका, UAE और नाइजीरिया से लौटे 6 लोग भी संक्रमित आए हैं। नाइजीरिया से लौटे 8 और 16 साल के भाई-बहन को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। ब्रिटेन-अमेरिका में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में इंदौर कलेक्टर ने इन देशों से लौटे मरीजों को देखते हुए कोविड केयर सेंटर में इंतजाम करने के लिए कहा है।

प्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 482 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 771 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है। शनिवार को 14 मरीज ठीक हुए। करीब 60 हजार सैंपल जांच को लिए गए। रिकवरी रेट 98% से अधिक है।

Related Articles

Back to top button