Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पोटका शंकरदा गांव के लेखक,कवि ,साहित्यकार,सह शिक्षक विकास कुमार भगत को नेपाल में नेपाल ऑथर्स अवॅार्ड्स 2025 में विशिष्ट लेखक सम्मान से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

पोटका शंकरदा गांव के लेखक, कवि, साहित्यकार, शिक्षक, विकास एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सह पायनियर इंग्लिश स्कूल जानमडीह के संस्थापक प्राचार्य विकास कुमार भकत को नेपाल की संस्था इन्फिनिटी सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड द्वारा उनकी अंग्रेजी पुस्तक अनफॉरगेटेबल मेमोरीज द्वितीय संस्करण को चयनित कर एक नवम्बर को नेपाल की राजधानी काठमांडू में संस्था द्वारा आयोजित नेपाल ऑथर्स अवॉर्ड्स 2025 में विशिष्ट लेखक सम्मान से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

पोटका शंकरदा गांव के लेखक,कवि ,साहित्यकार,सह शिक्षक विकास कुमार भगत को नेपाल में नेपाल ऑथर्स अवॅार्ड्स 2025 में विशिष्ट लेखक सम्मान से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

अभिजीत सेन

नेपाल काठमांडू—

पोटका शंकरदा गांव के लेखक, कवि, साहित्यकार, शिक्षक, विकास एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सह पायनियर इंग्लिश स्कूल जानमडीह के संस्थापक प्राचार्य विकास कुमार भकत को नेपाल की संस्था इन्फिनिटी सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड द्वारा उनकी अंग्रेजी पुस्तक अनफॉरगेटेबल मेमोरीज द्वितीय संस्करण को चयनित कर एक नवम्बर को नेपाल की राजधानी काठमांडू में संस्था द्वारा आयोजित नेपाल ऑथर्स अवॉर्ड्स 2025 में विशिष्ट लेखक सम्मान से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर इन्फिनिटी सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड के संस्थापक शीतल खड़का, मुख्य अतिथि डॉ जितेंद्र धोज खंड (केंदीय विश्वविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर), संयुक्त राज्य अमेरिका में नेपाल के पूर्व राजदूत श्रीधर खत्री, फ्रांस में नेपाल के पूर्व राजदूत मोहन कृष्ण श्रेष्ठ, प्रख्यात नेपाली फिल्म निर्माता निर्देशक लेखक प्रकाश सयामी, वैश्विक ब्रांड एंबेसेडर डॉ नितिन मुनोत जैन समेत कई ख्याति प्राप्त महानुभाव उपस्थित रहे।

इस अवसर पर देश विदेश के कई लेखकों को सम्मानित किया गया। लेखक ने अपने इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मान का श्रेय उनके मामा तपन कुमार भकत, नारायण भकत, किशोर कुमार भकत, हिरणमय भकत, चंदन कुमार भकत, नवीन कुमार भकत समेत अपने माता पिता को दिया साथ ही उन्होंने इस पुरस्कार को उनके सभी गुरुजनों, विद्यालय के शिक्षक, छात्र, अभिभावकों समेत तमाम सहयोगियों और शुभ चिंतकों को समर्पित किया।

इससे पूर्व लेखक विकास कुमार भकत को नई दिल्ली में द बुक चैनल द्वारा आयोजित ऑथर पेन अवार्ड्स 2025, लेखक पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि साहित्यकार रजनी मिश्रा के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया था। लेखक की पुस्तक अनफॉरगेटेबल मेमोरीज उनके आत्मकथा होने के साथ-साथ एक प्रेरणादायक पुस्तक भी है जिसे हर किसी को पढ़ना चाहिए। लेखक पुस्तक से प्राप्त रॉयल्टी गरीब अनाथ बच्चों के शिक्षा में दान कर देते हैं। यह पुस्तक फ्लिप्कार्ट, गूगल बुक, गूगल प्ले स्टोर, के साथ – साथ अमेजोन, किंडल में वैश्विक स्तर पर उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button